सुबह नहीं खुला दरवाजा, घर के अंदर थी मां, दो मासूम बच्चों की लाश

बहराइच/श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश में कहारनपुरवा इटवरिया गांव में एक महिला ने अपने दो बच्चों को जहर देकर खुद भी पी लिया। इससे तीनों की मौत हो गयी। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। पति की सूचना पर एसडीएम, सीओ व इकौना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों के बयान लिए गए हैं। प्रथमदृष्टया पुलिस यह मामला खुदकुशी मान रही है। पुलिस ने पंचनामा कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस पीएम का इन्तजार कर रही है।

Two children and mother dead body in house in Bahraich

श्रावस्ती जिले के इकौना अंतर्गत ग्राम कहारनपुरवा के मजरा इटवारिया विद्याराम उर्फ सूरज पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी सिखा (35) व हिमांशु (04) व प्रियांशु (03) रहते थे। रविवार सुबह न तो शिखा घर से बाहर आई, न ही उसके बच्चे। इस पर परिवार के अन्य सदस्यों को अनहोनी की आशंका हुई। विद्याराम का छोटा भाई चुन्नी लाल जब घर के भीतर दाखिल हुआ तो मंजर देख उसके होश उड़ गए।

Two children and mother dead body in house in Bahraich

शिखा व उसके दोनों बच्चे मृत अवस्था में पड़े थे। यह बात विद्याराम को बताई गयी। उसने इकौना पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर एसडीएम इकौना सौरभ दूबे, पुलिस छेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार विनोद गुप्ता, प्रभारी इंस्पेक्टर राजित राम, उपनिरीक्षक राजीव मिश्रा मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को ली गयी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक पुत्तुराम ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला ने बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया है। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। इस घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+