प्रतापगढ़ में पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो डिब्बे, वाराणसी-लखनऊ रूट बाधित

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर प्रतापगढ़ के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद लखनऊ-वाराणसी रूट बाधित हो गया। घटना की सूचना से रेल महकमे में मची हलचल। काफी मशक्त के बाद ट्रैक को चालू कर इंटरसिटी को चलाया गया।

two cartons of goods train derailed in Pratapgarh

जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन जंक्शन के निकट मंगलवार को मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जिस वजह से लखनऊ वाराणसी रेलखंड पर यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना से रेल महकमे में मची हलचल मच गई। घटना की सूचना पर सहायक मंडल अभियंता कोचिंग,डिपो अधिकारी, लोको इंस्पेक्टर, वरिष्ठ खंड अभियंता कार्य मौके पर पहुंचे गए।

two cartons of goods train derailed in Pratapgarh

इस दुर्घटना के कारण लखनऊ से वाराणसी रेल मार्ग पर गाड़ियों का आवागमन एक घंटे से ठप रहा। रेल यातायात बाधित होने से वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 2 घण्टे तक रोकना पड़ा। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट त्रिभुवन मिश्र ने बताया है कि मालगाड़ी की बोगी को क्रेन की मदद से अलग करने के बाद रेलमार्ग को बहाल कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+