यूपी: सड़क पर खुलेआम बंदूक दिखाकर दो भाईयों ने की वसूली, वीडियो हुआ वायरल

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो नें यूपी पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। योगी राज में जहां अपराधियों का आए दिन एनकाउंटर हो रहा है, अपराधी जेल भेजे जा रहे हैं। वहां टॉप टेन अपराधियों में शामिल दो सगे भाई सड़क पर अवैध असलहा निकाल कर वसूली ना देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बता दें कि ये दोनों भाई कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुए हैं। रिहा होने का बाद इनके इस वीडियो ने पुलिस महकमे को परेशानी में डाल दिया है।

यूपी: सड़क पर खुलेआम बंदूक दिखाकर दो भाईयों ने की वसूली, वीडियो हुआ वायरल

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उक्त वीडियो जिले की सीमा से 40 किलोमीटर दूर बने हलियापुर थाना क्षेत्र का है। यहां दोभियारा इलाके में सड़क बनाने के लिए प्लांट लगाया गया है। इस जगह पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है जिसके लिए मजूदरों की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के दौरान ही शक्ति सिंह व उसका भाई यहां पहुंच गए। दोनों भाईयों ने मजदूरों व सुपरवाइजर को पैसे देने के लिए धमकी दी और फिर बंदूक निकाल कर लोगों को डराने लगे। इतना ही नहीं दोनों भाई इलाके में घूमकर गालियां भी दे रहे थे। इसी बीच किसी ने अपने मोबाइल से इस घटना को कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इलाके के लोगों नें बताया कि शक्ति सिंह प्रति ट्रक 200 रुपए गुंडा टैक्स चाहता है, जिसके न देने पर वो ऐसा कर रहा है। लोगों नें पुलिस को भी इस बात की सूचना देने की बात बताई लेकिन पुलिस इस अपराधी पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। दोनों भाईयों की गुंडागर्दी से इलाके में दहशत बनी हुई है। इस बाबत एसपी अनुराग वत्स से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मीडिया के जरिए मामले का संज्ञान हुआ है। इलाके की पुलिस से जानकारी कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+