बब्बर खालसा के दो आतंकियों को पुलिस ने लखीमपुर में किया गिरफ्तार

दो बब्बर खालसा के आतंकी गिरफ्तार, लखीमपुर में पुलिस ने किया है दोनों को गिरफ्तार, पंजाब और यूपी पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में किया गिरफ्तार, पिछले माह भी हुई थी गिरफ्तारी

लखनऊ। आतंतीक संगठन बब्बर खालसा के दो आतंकियों को लखीमपुर में गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही आतंकियों को उत्तर प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस ने साझा ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने अगस्त 2017 में भी एक संदिग्ध बब्बर खालसे के आतंकी को गिरफ्तार किया था। वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन का सदस्य था, जिसे यूपी की आतंक विरोधी टीम ने उन्नाव जिले में गिरफ्तार किया था।

babbar khalsa

जिस आतंकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसका नाम जसवंत सिंह उर्फ काला है। जसवंत सिंह कई मामलों में वांटेड था, उसे राजस्थान और पंजाब की पुलिस कई आपराधिक मामलों में तलाश रही थी, जिसमें हत्या जैसे संगीन अपराध भी शामिल हैं। बलवंत को पुलिस ने पंजाब पुलिस के इनपुट के अधार पर गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें- निर्भय सिंह हत्याकांड: मां के साथ की गई बदतमीजी के बदले दी गई मौत!

ये दोनों ही आतंकी प्रतिबंधित आतंकी संगठन के सदस्य हैं, इस संगठन पर केंद्र ने पहले ही प्रतिबंध लगा रखा है। ये संगठन खालिस्तान के आतंकियों का समर्थन करता है। केंद्र सरकार ने बीकेआई, इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन, खालिस्तान कमांडो फोर्स और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स को अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रीवेंशन अमेंडमेंट एक्ट 2004 के तहत प्रतिबंधित कर रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+