फर्जी घोषित हुए बाबाओं ने अखाड़ा परिषद के बारे में क्या कहा, VIDEO
बरेली। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हुई अखाड़ा परिषद की बैठक में बरेली के भी दो बाबाओं को फ़र्ज़ी घोषित किया गया है। बरेली के रहने वाले बाबा ब्रहस्पति गिरी और मलखान गिरी को अखाड़ा परिषद ने फर्जी बताया है। वहीं दोनों बाबा उल्टा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को फ़र्ज़ी बता रहे हैं।

बरेली के पंचमुखी मंदिर में बैठे यही वो दोनों बाबा ब्रहस्पति गिरी और मलखान गिरी है, जिन्हें अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने फर्जी घोषित किया है। वहीं दोनों बाबा उल्टा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को फ़र्ज़ी बता रहे हैं। बाबा बृहस्पति गिरी का आरोप है कि अखाड़ा परिषद की नजर करोड़ों-अरबो की संपत्ति पर है। यही वजह है कि इन लोगों ने दोनों बाबाओं को फ़र्ज़ी बताया है। ब्रहस्पति गिरी और मलखान गिरी ने अपनी जान को खतरा भी बताया है। दोनों बाबाओं के कहना है कि जमीन को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है और इसी जमीन के लालच में अलखनाथ की करोड़ों की जमीन को खुर्द-बुर्द कर दिया गया है। इतना ही नहीं अब तक कई बाबाओं की हत्या तक हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications