दो शादीशुदा हैवानों ने 6 साल की बच्ची से गंगा किनारे की दरिंदगी, ब्रेन हेमरेज से मौत

इलाहाबाद। यूपी के कौशांबी जिले में 6 साल की मासूम बच्ची से हुई हैवानियत के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक जगदीश ने अपने दोस्त अरविंद के साथ मिलकर बच्ची के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मौत ब्रेन हेमरेज की वजह से हुई थी। मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि दोनों युवक नशे में धुत्त थे और नदी किनारे ले जाकर बच्ची के साथ हैवानियत की थी। बच्ची की मौत हो जाने के बाद उसका शव फेंक कर फरार हो गए थे।

Two accused arrested for raping innocent girl

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कौशांबी के पिपरी इलाके के रहने वाले जगदीश व अरविंद दोनों शादीशुदा हैं। दोनों ने बड़ी क्रूरता के साथ वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से दोनों के घरों में ताला लटका हुआ है और परिजन घर छोड़कर फरार हैं। अब मामले में पंचायत भी बुलाई गई है। फिलहाल बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया है और गांव में सुरक्षा एहतियातन एक दरोगा सिपाही की तैनाती की गई है।

क्या है घटनाक्रम
कौशांबी जिले के एक गांव की रहने वाली 6 वर्षीय बच्ची शाम को पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही जगदीश वहां पहुंचा और बच्ची को घुमाने का झांसा देकर अपनी साइकिल पर बैठा कर ले गया। पुलिस के अनुसार, जगदीश बच्ची को गंगा नदी के किनारे ले गया वहां उसका दोस्त अरविंद पहले से मौजूद था। सुनसान जगह देखकर दोनों ने बच्ची के साथ रेप किया और दर्द से तड़पती बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+