वैष्णो देवी से हिमाचल घूमने निकले यूपी के 3 परिवारों पर गिरी 'मौत'

इस हादसे में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 48 लोगों की मौत हुई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं।

मऊ। बीते दिनों हिमाचल के मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर हुए लैंडस्लाइड की चपेट में आयी दो बसों ने कई मासूमों से पिता तो किसी का भाई, किसी का पति छीन लिया। वहीं इस हादसे में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 48 लोगों की मौत हुई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं।

वैष्णो देवी से हिमाचल निकले यूपी के 3 परिवारों पर गिरी 'मौत'

इन्हीं मरने वालों में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से 3 परिवार के करीब 12 लोग हैं जो वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे और फि‍र अमृतसर की छटा देखने के बाद वहां से होते हुए मनाली घूमने जा रहे थे। रास्ते में इस 3 परिवार के 12 सदस्यों की उसी लैंडस्लाइड में चपेट में आने से मौत हो गयी। ये जानकारी जैसे ही मृतकों के गांव पहुंची, परिवार के साथ-साथ गांव में शोक का माहौल छा गया। इसके बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

वैष्णो देवी से हिमाचल निकले यूपी के 3 परिवारों पर गिरी 'मौत'

एनडीआरएफ ने दी बड़े भाई को सूचना
दरसअल ये 3 परिवार 2 अगस्त को मऊ से जम्मू के कटरा वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले थे और दर्शन करने के बाद इन लोगों का अमृतसर के साथ-साथ हिमाचल की वादियों में भी सैर करने का इरादा हो गया। इसके बाद ये सभी 12 लोग कटरा से जम्मू पहुंचने के बाद वहां से अमृतसर पहुंचे।

वहां गोल्डन टेम्पल से साथ ही वाघा बॉर्डर को देखने के बाद ये सभी मनाली के लिए निकल गए। रास्ते में यह हादसा हो गया। रवि‍वार को वहां से सूचना मिली कि उनके परिवार के साथ यह हादसा हुआ है। यह सूचना एक एनडीआरएफ के जवान ने राणाप्रताप के मोबाइल से उनके बड़े भाई रवि को दिया।

वैष्णो देवी से हिमाचल निकले यूपी के 3 परिवारों पर गिरी 'मौत'

ये हैं तीनों परिवार के वो सदस्य जो दुर्घटना के बने शिकार
एक परिवार मऊ के थाना सरायलखंसी के राणा प्रताप सिंह (35), पत्नी मधु सिंह (30), बेटी तेजस्वी (13), लक्ष्मी (10) की मौत हो गई। दूसरा परिवार सूर्यदेव सिंह, उनकी पत्नी संगीता, बेटा सत्यप्रकाश, बेटी अनुष्का। तीसरा परिवार वंदना (सत्यप्रकाश की बहन), बेटी तनु और बेटा अंश।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+