न्यूज एंकर अतुल अग्रवाल के साथ नोएडा में गन प्वाइंट पर लूट, बोले- बड़ी मिन्नतें करने पर बची जान
नोएडा, 21 जून: न्यूज एंकर अतुल अग्रवाल के साथ शनिवार रात को नोएडा में कुछ बदमाशों ने लूटपाट की। एंकर ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर इस बात का दावा किया है। नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के हिंडन पुस्ते के पास अज्ञात बदमाशों ने उनसे मारपीट करते हुए बंदूक की नोक पर छह हजार रुपए नकद और अंगूठी वगैरह लूट लिए। ये सब तब हुआ जब वो रात करीब एक बजे नोएडा से ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर जा रहे थे। नोएडा पुलिस की ओर से कहा गया है कि उनको सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है, पत्रकार की ओर से शिकायत नहीं की गई है। टीम बनाकर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। अतुल अग्रवाल ने कहा है कि डर की वजह से उन्होंने पुलिस को नहीं बताया।

अतुल अग्रवाल ने क्या कहा-
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले अतुल अग्रवाल ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी है। उनका कहना है कि शनिवार रात करीब एक बजे राइज पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर दूर उनका म्यूजिक सिस्टम बंद हो गया था। जैसे ही वो रुके तो बदमाशों ने उनको घेर लिया।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा पुलिस का कहना है कि अतुल अग्रवाल की ओर से घटना की जानकारी नहीं दी गई। सोशल मीडिया पर मामया वायरल हुआ तो उनके संज्ञान में आया। जिसके बाद पुलिस ने खुद ही इस पर ध्यान दिया और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications