बरेली में ट्रक-टेंपू की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत, 8 घायल
यह दर्दनाक हादसा थाना फतेहगंज पूर्वी के पेट्रोल पंप के पास हुआ है। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे टैंपू को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह दर्दनाक हादसा थाना फतेहगंज पूर्वी के पेट्रोल पंप के पास हुआ है। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हादसा नेशनल हाईवे 24 पर हुआ। तेज रफ्तार ट्रक और टेंपू के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टेंपू सवारियों से भरी थी। इस हादसे में दो की घटनास्थल पर मौत के साथ 8 लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरनवालों के बारे में पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications