1 महीने से आशिक कर रहा था परेशान, लड़की ने PM मोदी को लिखा लेटर
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सुजडू गाँव की रहने वाली रेशमा (काल्पनिक नाम ) गाँव के ही एक मनचले की हरकतों से इतना परेशान हो गई कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख डाला। 7वीं कक्षा पढ़ने वाली रेशमा ने न्याय के लिए पीएम मोदी से गुहार लगाई है।

आपको बता दें कि रेशमा मुज़फ्फरनगर सिटी के एक स्कूल अजमत खान गर्ल्स इंटर कॉलेज में सातवीं कक्षा की छात्रा है। गाँव के एक युवक अब्दुला राणा लगाता रेशमा के साथ गंदी हरकतें कर रहा है। जिसे वह पिछले एक साल सह रही है। लेकिन 10 अगस्त को अब्दुला ने स्कूल से आते समय रेशमा को जबरन ऑटो से उतारने की कोशिश की और अपने साथ चलने को कहा। रेशमा की माने तो ऐसा ना करने पर अब्दुला ने रेशमा पर तेज़ाब डालने तक की धमकी दे डाली। किसी तरह रेशमा अपने घर पहुँची और आप बीती अपने बड़े भाई को बताई।

रेशमा के बड़े भाई ने जब इस बाबत अब्दुला से जब बात करनी चाही तो अब्दुला ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेशमा के भाई की पिटाई तक कर दी। जिसके बाद रेशमा के घरवालों ने शहर कोतवाली में आरोपी अब्दुला के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्जा कराया। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने अब्दुला को गिरफ्तार नहीं किया।
रेशमा के पिता शहीद की माने तो पुलिस वाले जहाँ लगातार फैसला करने का दबाव बना रहे है। तो वही आरोपी के घरवालों की तरफ से लगातार उन्हें धमकियां मिल रही है। जिस कारण पीड़ित छात्रा रेशमा पिछले एक महीने से ना तो कॉलेज जा रही है और ना ही घर से बाहर निकल पा रही है।
जिससे परेशान होकर रेशमा ने कल एक पत्र देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिख कर न्याय की गुहार लगाई है। इस खबर के मीडिया में आते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस के मताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications