राज्यसभा में समर्थन के लिए यूपी के सहयोगी दल ने भाजपा के सामने रखी बड़ी शर्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को एक वर्ष का समय पूरा हो गया है, लेकिन एक वर्ष के भीतर ही सरकार को अपने सहयोगियों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया और प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजभर ने अब धमकी दी है कि अगर उन्हें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से बात नहीं करने दिया गया तो वह राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में वोटिंग नहीं करेंगे।

भाजपा नहीं निभा रही है गठबंधन धर्म

भाजपा नहीं निभा रही है गठबंधन धर्म

राजभर की धमकी के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना उनसे मुलाकात करने के लिए उनके घर गए। लेकिन तमाम मान मनौव्वल की कोशिश विफल रही और एक बार फिर से आज ओपी राजभर ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अब साफ कर दिया है कि अगर उन्हें अमित शाह से मिलने नहीं दिया जाता है तो वह भाजपा के समर्थन में वोट नहीं करेंगे। इससे पहले राजभर ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि इस एक वर्ष में सरकार ने जमीन पर कुछ खास नहीं किया, यह सरकार मंदिर पर ही अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।

325 सीट के नशे में पागल

325 सीट के नशे में पागल

ओपी राजभर ने कहा कि हां हम सरकार व एनडीए का हिस्सा हैं, लेकिन भाजपा गठबंधन धर्म नहीं निभा रही है। मैंने अपनी चिंता से पार्टी को कई बार अवगत कराया है, लेकिन ये लोग 325 सीट के नशे में पागल होकर घूम रहे हैं। वहीं राजभर के बयान के बाद स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि राजभर हमारे मंत्री हैं और सहयोगी भी, अगर उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत है तो उन्हें कैबिनेट के सामने अपनी बात रखनी चाहिए नाकि लोगों के बीच में। आप ऐसा नहीं कर सकते हैं कि आप सरकार का हिस्सा हैं और सरकार की आलोचना भी कर रहे हैं, आपको एक तरफ होना पड़ेगा।

सरकार ने किया बचाव

सरकार ने किया बचाव

वहीं राजभर के बयान के बाद स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि राजभर हमारे मंत्री हैं और सहयोगी भी, अगर उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत है तो उन्हें कैबिनेट के सामने अपनी बात रखनी चाहिए नाकि लोगों के बीच में। आप ऐसा नहीं कर सकते हैं कि आप सरकार का हिस्सा हैं और सरकार की आलोचना भी कर रहे हैं, आपको एक तरफ होना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें- यूपी के भाजपा गठबंधन में दरार, मंत्री राजभर ने कहा- सरकार 325 सीटों के नशे में पागल है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+