Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तीन तलाक: दारुल उलूम देवबंद का आया बड़ा बयान

उन्होंने बताया कि जब तक सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कॉपी दारुल उलूम को प्राप्त नहीं हो जाती है, उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर दारुल उलूम मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का साथ देगा।

सहारनपुर। तीन तलाक के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आगामी 6 महीने के लिए रोक लगा दिए जाने के बाद दारुल उलूम देवबंद की ओर से बड़ा बयान आया है। दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम का कहना है कि इस मामले को लेकर वो मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ हैं। जैसा बोर्ड तय करेगा उस पर ही दारुल उलूम समर्थन करेगा।

Triple Talaq: Darul Uloom first statement after Supreme court on Verdict

बता दें कि तीन तलाक को लेकर सहारनपुर की आतिया साबरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनके पति ने उन्हें तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया था, जिसके बाद वो सुप्रीम कोर्ट चली गई थी। मंगलवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने तीन तलाक पर 6 महीने के लिए रोक लगाए जाने का आदेश दिया है।

Triple Talaq: Darul Uloom first statement after Supreme court on Verdict

इस मामले में दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासमी नौमानी के हवाले से प्रवक्ता अशरफ उस्मानी का कहना है कि अभी तक दारुल उलूम के पास सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कोई कॉपी नहीं आई है। लिहाजा इस मामले में कुछ भी बोलना न्यायसंगत नहीं होगा। उन्होंने बताया कि जब तक सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कॉपी दारुल उलूम को प्राप्त नहीं हो जाती है, जब तक दारुल उलूम अपनी कोई राय नहीं देगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर दारुल उलूम मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का समर्थन करेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+