राम मंदिर के चढ़ावे में खूब इजाफा, छोटे मूल्य के नोटों से अब तक आए इतने करोड़, रोजाना आ रहे 13-14 लाख रुपये
Ayodhya Ram temple Donation: अयोध्या में भगवान राम मंदिर उद्घाटन के बाद खूब चढ़ावा चढ़ रहा है। चढ़ावे का हिसाब-किताब करने के लिए बैंकर राम मंदिर परिसर पहुंच रहे हैं। अयोध्या में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक दर्जन बैंकरों का अड्डा अभी उनका शाखा कार्यालय नहीं, बल्कि राम मंदिर परिसर में बनाई गई चौकी है।
हर सुबह ये अधिकारी भगवान राम को चढ़ावे के रूप में दान पेटियों में आने वाले रुपयों का हिसाब-किताब करने के लिए उपस्थित हो जाते हैं। इसके लिए बैंकर दो शिफ्ट में काम करते हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से राम मंदिर में भक्तों की भीड़ और दान में खूब इजाफा हो रहा है।

ऑनलाइन दान की डिटेल सार्वजनिक नहीं
दान अधिक संख्या में ऑनलाइन ही आ रहे हैं। इसकी डिटेल अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन दान के अलावा 22 जनवरी से छोटे मूल्यवर्ग के करेंसी नोटों में नकद चढ़ावे का अनुमान 4 करोड़ है। दैनिक आंकड़ा 13 लाख से 14 लाख रुपये है।
Recommended Video
10, 20, 50, 100, 200 नोटों से आए करोड़ों रुपये
राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि चूंकि इनमें से अधिकांश दान 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपये में हैं, इसलिए सिक्कों सहित नकदी का हिसाब-किताब करना एक बहुत बड़ी कवायद है। इस समस्या को हल करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा ने राम मंदिर परिसर में एक हाई-टेक नकदी प्रबंधन प्रणाली स्थापित की है। जो राम मंदिर ट्रस्ट के खाते का संचालन करती है।
बैंक ने मंदिर परिसर में चार स्वचालित गिनती मशीनें स्थापित की हैं। इन मशीनों में नकदी डाली जाती है और मशीनें विभिन्न मूल्यवर्ग के नोटों को छांटती हैं और उन्हें बंडलों में पैक करती हैं। मंदिर ट्रस्ट को उम्मीद है कि रामनवमी उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या और दान में बढ़ोतरी होगी, जब लगभग 50 लाख श्रद्धालु अयोध्या में मौजूद होंगे।
यह भी पढ़ें- Fact Check: ऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी ने बोला इतना बड़ा झूठ, अयोध्या राम मंदिर से जुड़ा है मामला












Click it and Unblock the Notifications