Fact Check: ऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी ने बोला इतना बड़ा झूठ, अयोध्या राम मंदिर से जुड़ा है मामला
Fact Check News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान दिग्गज एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवादित बयान दे रहे हैं। इस बार राहुल गांधी ने ऐश्वर्या राय को लेकर ऐसा दावा किया है, जो अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ा है।
राहुल गांधी ने 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ऐश्वर्या राय और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन पर भी कमेंट किया है।

'अयोध्या राम मंदिर में ऐश्वर्या राय थीं...', राहुल गांधी के दावे में कितनी सच्चाई?
राहुल गांधी ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के सदस्यों की राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन पर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, "क्या आपने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखा? क्या वहां एक भी ओबीसी चेहरा था? वहां अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और नरेंद्र मोदी थे।"
राहुल गांधी ने ये भाषण रविवार (19 फरवरी) को यूपी के प्रयागराज में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए दिया। राहुल गांधी के भाषण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ऐश्वर्या राय राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हुई थीं।
यहां आप कुछ वीडियो देख सकते हैं...
राहुल गांधी का दावा गलत है, 'ऐश्वर्या राय राम मंदिर नहीं गई थीं'
अयोध्या में 22 जनवरी को हुए राय राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बच्चन परिवार से सिर्फ अमिताभ बच्चन और उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन गए थे। 22 जनवरी को डीडी न्यूज चैनल पर चले लाइव वीडियो को पूरा देखने के बाद हमें अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्च के साथ कहीं भी ऐश्वर्या राय नहीं दिखी हैं।
मीडिया रिपोर्ट में भी कहीं भी ऐश्वर्या राय के राम मंदिर पहुंचने के या उनको निमंत्रण मिलने का जिक्र नहीं है। नाहि ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राम मंदिर जाने की जानकारी दी है। यहां तक अमिताभ बच्चन ने भी इंस्टा पोस्ट के जरिए राम मंदिर की तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन उसमें ऐश्वर्या नहीं थीं।
तो ऐसे में राहुल गांधी का ये कहना कि, ऐश्वर्या राय राम मंदिर में दिखी थीं, गलत है। राहुल गांधी ऐश्वर्या राय पर किए विवादित टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं।

Fact Check
दावा
दावा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में ऐश्वर्या राय दिखी थीं।
नतीजा
फैक्ट: राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में ऐश्वर्या राय नहीं गई थीं। बच्चन परिवार से सिर्फ अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन गए थे।












Click it and Unblock the Notifications