Nikay chunav 2025: शहर की सरकार चुनने के लिए जबरदस्त उत्साह, पहली बार पिंक बूथ, देहरादून में क्या है खास
Nikay chunav 2025: उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। शहर की सरकार चुनने के लिए जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। मतदाता स्थानीय मुद्दों को लेकर वोट कर रहे हैं। जिसमें सभी वर्ग अपने अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के लिए वोट कर रहे हैं।
इस चुनाव का सबसे प्रमुख पहलू महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में उठाया गया कदम है। देहरादून नगर निगम में 20 और ऋषिकेश नगर निगम में 5 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर केवल महिला कर्मचारी तैनात हैं, जो महिला मतदाताओं को सहज और सुरक्षित अनुभव प्रदान कर रहे हैं।

यह पहल न केवल महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देती है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी को भी सुनिश्चित करती है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं। मतदान स्थल के बाहर भी समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई। जिसमें लोग अपने प्रत्याशी का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
प्रशासन ने दिव्यांगजनों को मतदान में सुविधा देने के लिए 23 विशेष वाहनों की व्यवस्था की है। देहरादून में चुनाव प्रक्रिया की सफलता के लिए 4704 मतदान कर्मियों और 1454 मतगणना कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इन कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया की सभी तकनीकी और व्यावहारिक बारीकियों से अवगत कराया गया है। चुनाव में किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।
आज मतदान के दिन मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतारें लगनी शुरू हो गईं। युवा, बुजुर्ग, और महिलाएं - सभी वर्ग के लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। अब 25 जनवरी को चुनाव परिणाम सामने आएंगे।
दोपहर 2 बजे तक का मतदान प्रतिशत
- नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर: 45.28% मतदान।
- नगर पंचायत सेलाकुई (सेंट्रल होप टाउन): 27.54% मतदान।
- नगर पालिका परिषद विकासनगर: 41.83% मतदान।
- नगर पालिका परिषद मसूरी: 41.79% मतदान।
- नगर निगम ऋषिकेश: 29.56% मतदान।
- नगर निगम देहरादून: 32.07% मतदान।
- नगर पालिका परिषद डोईवाला: 34.54% मतदान।
- देहरादून जिला स्तर पर औसत मतदान प्रतिशत 36.09% रहा।












Click it and Unblock the Notifications