यूपी: आग की लपटों की चपेट में आए 70 लाख के ट्रांसफार्मर्स, फुंक गया पूरा पावर हाउस
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में 132 केवीए के पावर हाउस में अचानक आग लगने से कई 10-10 केवीए के ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गये। ट्रांसफार्मरों की लागत करीब 70 लाख रुपए थी। जिस वक्त यह हादसा हुआ, मौके पर बिजली विभाग के अधिकारी सहित कई आलाधिकारी मौजूद थे। हादसे के समय कई किमी तक लोगों को बिजली की चकाचौंध नजर आई।

संवादसूत्रों के अनुसार, कन्नौज शहर के मकरन्दनगर स्थित पावर हाउस में एक तार टूटकर गिर जाने से लगी आग से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते इस आग ने कई 10-10 केवीए के ट्रांसफार्मरों को अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद पूरे इलाके में इन ट्रांसफार्मरों की आग की लपटों का धुआँ छा गया और शहर में इसका असर दिखाई देने लगा। पूरे शहर की बिजली गुल हो गयी तो वहीं इसी ट्रांसफार्मर से ग्रामीण क्षेत्रों की जो सप्लाई थी वह भी ठप्प हो गयी है। बताया जाता है कि इन दोनों ट्रांसफार्मरों के जल जाने से लगभग 70 लाख का नुकसान है जिससे विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आग बुझाने की कड़ी मशक्कत करते रहे।

मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग अपना विकरालरूप ले चुकी थी। जिसकी बजह से फायरब्रिगेड को भी कड़ी मशक्कत उठानी पड़ी। जब तक आग बुझी, तब तक दोनों ही ट्रांसफार्मर खाक हो चुके थे। जिसके बाद शहर और ग्रामीण इलाके की बिजली पर संकट छा गया।कई घंटों तक बिजली गुल रहने और 24 घंटे से पहले फॉल्ट सही ना होने की बात सामने आ रही है। यदि जल्द काम हो गया तो बिजली आने की संम्भावना है।
मंगल को बन्दर ने लगाई आग, जला पावर हाउस
कन्नौज में मंगलवार को एक बन्दर की वजह से पावर हाउस में रखे दो 10-10 केवीए के ट्रांसफार्मरों में आग लग गयी। इन ट्रांसफार्मरों से शहर और गांव दोनों को ही बिजली सप्लाई की जा रही थी। किसी बंदर ने जम्फर के तार को तोड़ दिया, जो सीधा इन ट्रांसफामरों पर गिरा। जिससे आग भड़क गयी और देखते ही देखते पावर हाउस में रखे दोनों ही ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गये।
- गौरव, एसडीओ, बिजली विभाग कन्नौज।












Click it and Unblock the Notifications