युवक के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, नहीं आई एक भी खरोंच वीडियो वायरल
बरेली। जाको राखे साईंया मार सके न कोय, एक बार फिर ये कहावत सही साबित हुई है। बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई, लेकिन युवक को खरोंच तक नहीं आई। ट्रेन जाने के बाद युवक खड़ा हुआ दूसरे प्लेट फार्म पर चला गया। वहां खड़े हुए लोग इस हादसे को देखकर हैरान थे। बता दें कि स्टेशन पर खड़े किसी युवक ने इस पूरे वाकय का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दरवाजा खुला होने से हुआ हादसा
बता दें कि प्लेटफार्म नंबर दो से गुजर रही मालगाड़ी के डिब्बे का दरवाजा खुला हुआ था। डिब्बे के खुले दरवाजे ने प्लेटफार्म पर खड़े एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद युवत लड़खड़ा कर प्लेटफार्म और पटरी की बीच की जगह में जा गिरा। मालगाड़ी तेज रफ्तार में युवक के ऊपर से गुजर गई। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने हल्ला भी मचा, लेकिन किसी उनकी नहीं सुनी। मालगाड़ी तेज रफ्तार में निकल गई।
नहीं आई खरोंच
बता दें कि ट्रेन जाने के बाद युवक खड़ा हुआ और दूसरे प्लेट फार्म पर चला गया। वहां खड़े हुए लोग इस हादसे को देखकर हैरान थे। बता दें कि स्टेशन पर खड़े किसी युवक ने इस पूरे वाकय का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications