रेलवे की लापरवाही, फाटक पर ईरिक्शे, ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ाती निकल गई ट्रेन
हापुड़। यूपी के हापुड़ इलाके में दिल्ली फाटक पर एसी एक्सप्रेस ट्रेन से ट्रैक्टर ट्रॉली और ईरिक्शे की टक्कर हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। ईरिक्शे पर बैठी महिला और ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस मामले में गेटमेन की लापरवाही सामने आई है। मुरादाबाद से डीआरएम भी हापुड़ पहुंच गए और मामले की गंभीरता से जाँच की जिसके बाद डीआरएम ने गेटमेन और स्टेशन मास्टर को सस्पेंड कर दिया है।

एक्सप्रेस से दो वाहनों की जोरदार टक्कर
सिटी कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड के दिल्ली फाटक पर आज बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह एसी एक्सप्रेस ट्रेन काटगोद से दिल्ली जा रही थी । जब ट्रेन हापुड़ पहुँची तो गेटमैन रेलवे फाटक बंद करना भूल गया। तभी रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर ट्रॉली और ईरिक्शा ट्रैक पार करने लगे और एसी एक्सप्रेस ट्रेन की इन दो वाहनों से ज़ोरदार टक्कर हो गई जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली, ईरिक्शा के परखच्चे उड़ गये।

रेलवे विभाग में मचा हड़कंप
ईरिक्शा में बैठी महिला और चालक गंभीर से घायल हो गये। सूचना मिलने पर रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दो घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आलाधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी।

ड्राइवर और गेटमेन सस्पेंड
मुरादाबाद से डिविजनल रेलवे मैनेजर अजय कुमार अग्रवाल खुद हापुड़ पहुंचे और फाटक पर जाकर जायजा लिया जिसमे सभी चीज़ो की गंभीरता से जाँच की गई। फ़िलहाल डीआरएम का कहना है की गेटमेन और स्टेशन मास्टर को सस्पेंड कर दिया है और 3 सस्दय टीम गठित की है। जो इस लापरवाही में पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जब तक जाँच पूरी नहीं हो जाती तब तक गेटमेन प्रेमचंद और स्टेशन मास्टर सुनील दत्त सस्पेंड रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications