कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्से में बंटी, हो सकता था बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बचा है। यहां पर ट्रेन का इंजन डिब्बों से अलग हो गया, जिसकी वजह से सभी यात्रियों के बीच काफी अफरा-तफरी बच गई।
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में दोहना हाल्ट पर कपलिंग टूटने के चलते ट्रेन दो हिस्से में बंट गई। ट्रेन के डिब्बे इंजन छोड़ 300 मीटर की दूरी पर जा रुके। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई है। ट्रेन के कपलिंग टूटने के चलते ट्रेन अपने गंतव्य स्थान के लिए एक घंटे देर से चली। ट्रेन नंबर 55349 बरेली सिटी से काशीपुर जा रही थी। ट्रेन जैसी ही दोहना हाल्ट पर पहुंची वैसे ही ट्रेन में बैठे यात्रियों को जोर का झटका लगा और लोगों ने ट्रेन को दो हिस्सों में बंटे देख शोर मचाना शुरू कर दिया।

तब तक ट्रेन के डिब्बे इंजन से करीब 300 मीटर की दूरी पर अलग होकर जा रुके थे। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन के हिस्से दो भागों में बंट जाने के कारण ट्रेन को नए इंजन के साथ ट्रेन को एक घंटे की देरी से भेजा गया। फिलहाल रेलवे के किसी अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है। वहीं रेलवे के सूचना अधिकारी राजेन्द्र सिंह से घटना के संबंध में जानकारी लेना चाही तो उनका भी फोन नहीं उठा।












Click it and Unblock the Notifications