मथुरा में मालगाड़ी से से टूटकर लोहा पैसेंजर ट्रेन से टकराया, बड़ा रेल हादसा होते-होते टला
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा क्षेत्र में एक रेल हादसा होते-होते टल गया। एक पैसेंजर ट्रेन पलटते-पलटते बाल-बाल बच गई। मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में यह मामला सामने आया है जहां मालगाड़ी से लोहा टूटने की वजह से यह घटना हुई।

दरअसल, मालगाड़ी से टूटकर एक लोहा गिरकर पैसेंजर ट्रेन से जा टकराया। यह पैसेंजर ट्रेन आगरा से दिल्ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि पैसेंजर ट्रेन बाल-बाल बच गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद पैसेंजर ट्रेन आउटर पर 40 मिनट तक खड़ी रही। इस घटना के बारे में अभी और अपडेट का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications