वाहन का कागज मांगने पर सिपाही को पीटा, फाड़ी वर्दी, देखिए वीडियो
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल ने वाहन के कागजात मांगे तो तीन युवकों ने गुंडागर्दी करते हुए मारपीट की। तीनों ने हेड कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ दी। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। बाकी दो फरार हो गए।

मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र के अम्बेडकर चौक का है जहां पर बाइक पर बैठे तीन लोगों को ट्रैफिक हेड-कॉन्स्टेबल चमन सिंह ने रुकने का इशारा किया तो वाहन पर बैठे तीनों ने उनके साथ जमकर हाथापाई की। वाहने के पेपर मागंने पर तीनों ने चमन सिंह की वर्दी फाड़ दी। एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने इस घटना का संज्ञान लिया। सीओ-2 ने थाने पहुंचकर घटना के सम्बंध में युवक से पूछताछ की। दो लोग मौके से फ़रार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications