यूपी: एक बार फिर ताजमहल घूमने आए पर्यटकों ने तोड़ा नियम, फैलाई खूब गंदगी, सुरक्षाकर्मी दिखे लाचार
आगरा। त्योहार के चलते ताजमहल रविवार के दिन हाउसफुल रहा। ताजमहल पर अपार भीड़ के चलते यहां तमाम नियम भी टूटे और रोक के बाद भी प्रतिबंधित जगहों पर तमाम पर्यटकों ने चहल कदमी की और जमकर गंदगी फैलाई। शनिवार के विवाद के बाद ताजमहल प्रशासन काफी मृदुल व्यवहार में रहा, जिसके चलते ताजमहल पर काफी अव्यवस्थाएं रहीं।

लगी रही भीड़
त्योहार के बाद सप्ताह अंत होने के चलते ताजमहल पर रिकार्ड भीड़ रही। जिस-जिस जगह पर लोगों को जाने की परमिशन नहीं थी, उन सभी जगह पर्यटकों की भीड़ लगी रही। भीड़ के चलते ताजमहल पर पुरातत्व विभाग और सीआईएसएफ का स्टाफ काफी कम साबित हुआ। इस दौरान ताज के अंदर जिन जगहों पर बैरीकेडिंग लगी हुई थी और लोगो का वहां जाना मना था।वहां भी लोग बैठे दिखाई दिए और उन्होंने परिसर में जमकर गंदगी फैलाई।

मारपीट के वीडियो के बाद प्रशासन रहा मौन
हालांकि शनिवार को पर्यटक से सीआईएसएफ के सिपाही की मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद ताज प्रशासन बैक फुट पर आया और लोगों से सख्ती की बजाए मृदुल व्यवहार करता दिखाई दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

पहले भी टूटे हैं नियम
ताजमहल घूमने जाने वालों द्वारा नियम तोड़ने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले दो इजरायली महिला पर्यटकों ने इस नियम को तोड़ा था। ताज के प्रतिबंधित एरिया में पर्यटक महिलाओं ने ड्रोन उड़ाया व तस्वीरें ली थी। सूचना मिलने पर सिपाहियों द्वारा पकड़ा गया और पूछताछ की गई। जिसके बाद उनसे माफीनामा लिखवाकर उन्हें छोड़ दिया गया।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications