यूपी की इन बेस्ट यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन के लिए ले सकते हैं दाखिला, जानिए क्या है NIRF रैंकिंग?
Top Universities In Uttar Pradesh Latest News In Hindi: उच्च शिक्षा के लिए बेहतर शिक्षण संस्थान में दाखिला लेना सभी छात्रों का सपना होता है। 12वीं के बाद अधिकांश के मन में उच्च शिक्षण संस्थान को लेकर अक्सर दुविधा होती है। दाखिले को लेकर किस विश्वविद्यालय का चुनाव करें इसके लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आज हम आपको उत्तर प्रदेश की बेस्ट यूनिवर्सिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी NIRF रैंकिंग शानदार है।
क्या होती है NIRF रैंकिंग?
देश में उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा किया जाता है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन उनके पिछले प्रदर्शन, शोध प्रयासों, बुनियादी ढांचे, पूर्व छात्रों के नेटवर्क और शिक्षण सुविधाओं के आधार पर किया गया है।

ये हैं यूपी की बेस्ट यूनिवर्सिटीज
उत्तर प्रदेश की टॉप यूनिवर्सिटी के बारे में बात करें तो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय पहले स्थान पर है। यह 66.05 स्कोर के साथ देश में 5वें स्थान पर है। वहीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ 65.57 स्कोर के साथ 8वें स्थान पर है। एमिटी यूनिवर्सिटी, गौतमबुद्ध नगर 56.14 स्कोर के साथ 32वें स्थान पर, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ 56.03 के स्कोर के साथ 33वें स्थान पर है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ - 51.10 स्कोर के साथ 53वें स्थान पर है। वहीं शिव नादर यूनिवर्सिटी, गौतमबुद्धनगर 49.80 स्कोर के साथ 62वें स्थान पर है। शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा - 46.88 स्कोर के साथ 86वें स्थान पर, मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, गोरखपुर 46.33 स्कोर के साथ 94वां स्थान पर,लखनऊ यूनिवर्सिटी, लखनऊ - 45.89 स्कोर के साथ 97वें स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications