एक अप्रैल से एनएचएआई पर बढ़ जाएगा टोल टैक्स, जानिए कितनी ढीली होगी आपकी जेब
कानपुरः अगर आप नेशनल हाईवे से सफर करते हैं तो अब आपको अपनी जेब ओर ढीली करनी होगी। क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने अपने सभी टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से दरें बढ़ाने का फैसला किया है। ये बढ़ी हुई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी।

पांच से सात फीसदी तक बढ़ा सकता टोल टैक्स
नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) नई दरें पांच से सात फीसदी तक बढ़ा सकता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनएचएआइ द्वारा इसकी घोषणा 30 मार्च को की जाएगी। बता दें, हर साल टोल टैक्स बढ़ाया जाता है।

कार, जीप के लिए देना होगा इतना टोल
यूपी में एनएचएआइ कानपुर क्षेत्र में सात टोल प्लाजा आते हैं। इन सभी प्लाजा पर पांच से सात फीसद तक टोल टैक्स बढ़ सकता है। बाराजोड़ टोल प्लाजा पर कार, जीप के लिए आपको 130 रुपये, लोकल कामर्शियल वाहन(कार आदि) के लिए 200, बस या ट्रक के लिए 415, तीन एक्सल के ऊपर के वाहन 450, चार से छह एक्सल के वाहन 635 व सात से अधिक एक्सल के लिए 805 रुपये टोल के लिए देने होते थे।

1 अप्रैल से देना होगा इतना टोल
लेकिन अब टोल टैक्स में वृद्धि के बाद इनमें पांच से सात फीसदी तक की वृद्धि की जाएगी। इस वृद्धि के बाद कार, जीप या वैन पर आपको लगभग 140 रुपये, लोकल कामर्शियल वाहनों के लिए 215 रुपये और बस, ट्रक के लिए 445 रुपये देना होंगे।












Click it and Unblock the Notifications