बहन को हुआ कैंसर तो उसे बचाने के लिए भाई बना लुटेरा

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में लूट की फर्जी कहानी रचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर फर्जी लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कहानी रचने वाले सर्राफ के नौकर अंकुर को गिरफ्तार कर उससे एक लाख सोलह हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।

पैसे चुराकर लूट की फर्जी कहानी गढ़ी

पैसे चुराकर लूट की फर्जी कहानी गढ़ी

लूट की फर्जी कहानी का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ने बताया कि दोपहर में बुढ़ाना गेट इलाके में लूट की सूचना मिली थी जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जाँच पड़ताल की। पुलिस की पूछताछ के दौरान सर्राफ राधेश्याम के नौकर अंकुर पर ही शक की सुई अटक गयी। उसके बाद पुलिस ने अंकुर से सख्ती से पूछताछ की।

पुलिस की सख्ती से टूटा अंकुर

पुलिस की सख्ती से टूटा अंकुर

पूछताछ के दौरान अंकुर ने पुलिस को बताया कि दोपहर में उसके मालिक ने उसे आईसीआईसीआई बैंक में पैसे जमा करने के लिए भेजा था। उसी दौरान उसने लूट की फर्जी कहानी रचकर अपने मालिक को घटना की जानकारी दी।

बहन की बीमारी ने बनाया अपराधी

आरोपी अंकुर ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को कैंसर की बीमारी है जिस वजह से उसे बहन का ऑपरेशन कराना था लेकिन पैसे न होने के कारण सभी लोग परेशान थे इसलिए उसने लूट की फर्जी कहानी को अंजाम दिया है। अंकुर को यह अंदाज़ा था कि वह सर्राफ राधेशयाम के यहाँ वर्षो से ईमानदारी से काम कर रहा है इसलिए मालिक लोग उसका आसानी से विश्वास कर लेंगे लेकिन पुलिस की सख्ती से फर्जी लूट की कहानी आसानी से खुल गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+