BJP के राष्ट्रवाद को काउंटर करने के लिए आप भी 'राष्ट्रवाद' पर करेगी फोकस, तिरंगा यात्राएं गरमाएंगी UP का माहौल

लखनऊ, 31 अगस्त: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) जहां एक तरफ जन आशीर्वाद यात्रा और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्धाजलि सभाओं के जरिए माहौल बनाने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (AAP)भी अब तिरंगा यात्राओं के जरिए बीजेपी के राष्ट्रवाद के मुद्दे में पैठ बनाने की कवायद में जुटी हुई है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का भी कहना है कि आने वाले दिनों में यूपी के कई शहरों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी और राष्ट्रवाद के साथ ही लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा।

aap

दरअसल, बीते रविवार को आम आदमी पार्टी ने आगरा में तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली थी जिसमें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस तिरंगा यात्रा के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह सहित 450 कार्यकर्ताओं पर आगरा के लोहामंडी थाने में FIR दर्ज हो गई। आप के यूपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन से अनुमति ली गई थी लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से प्रशासन ने एफआईआर दर्ज की गई है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद आप के यूपी प्रभारी, सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि,

''मेरे ऊपर मुक़दमा न.16 हो गया मुख्यमंत्री योगी बहुत धीमे गति से मुकद्दमे लिखवा रहे हो, योगी जी जल्दी 16 सौ मुक़दमा पूरा करो। इसके साथ ही उन्होंने कहा योगी सरकार ब्रिटिश हुकुमत की तरह काम कर रही है योगी राज में तिरंगा फहराना हुआ अपराध हो गया है, भाजपा तिरंगा विरोधी है 52 साल तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फैराने वाले आज भी तिरंगा विरोधी हैं।''

aap

1 सितंबर को नोएडा में और 14 सितंबर को अयोध्या में होगी तिरंगा यात्राएं

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है। आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि, एक सितम्बर को नोएडा में जबकि 14 सितंबर को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में ये तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। AAP की ये तिरंगा यात्रा अयोध्या में निकाली जाएगी। दोनों जगहों पर यात्रा की अनुमति के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है।

aap

सभाजीत ने कहा कि,

'' देखिए। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रवाद के प्रति अवधारणा है हम उसके बारे में जनता को बता रहे हैं। यह जनता को बता रहे हैं जनता को फ्री बिजली मिले, बेहतर इलाज मिले, बेहतर सरकारी स्कूल हों, किसान को फसल का दाम मिले, नौजवान को रोजगार मिले, महिलाओं को सुरक्षा मिले। यही तो आजादी की परिकल्पना है। हम उसी के बारे में जनता को बताने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।''

40 सीटों पर दावा ठोक चुकी है आम आदमी पार्टी

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और उस लिहाज से आप की सक्रियता बीजेपी की टेंशन बढ़ा सकती है। आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पिछले दिनों अखिलेश यादव से भी मिल चुके हैं लिहाजा ऐसे कयास लगाए जा रहा हैं कि चुनाव से पहले आप और सपा के बीच गठबंधन हो सकता है। सपा के सूत्रों की माने तो आम आदमी पार्टी (आप) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत का दौर अभी जारी है लेकिन यह मामला सीटों पर जाकर अटका हुआ है। सूत्रों की माने तो आप ने यूपी की 40 विधानसभा सीटों पर अखिलेश के सामने अपनी दावेदारी पेश की है लेकिन सपा के चीफ आप को यूपी में 20 से ज्यादा सीटें देने पर राजी नहीं हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+