यूपी के इन शहरों में आज आंधी-तूफान की आशंका, अलर्ट जारी
लखनऊ। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज मुरादाबाद, रामपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कानपुर नगर, लखीमपुरी खीरी और शाहजंहापुर में तूफान की आशंका जताई है। विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक राजधानी और आसपास के जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

यूपी मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया, अधिकांश जिलों में बदली का असर रहेगा और अगले पांच दिनों तक कहीं सामान्य तो कहीं तेज बारिश होने का आशंका है। आपको बता दें कि पिछले दिनों यूपी में भारी बारिश ने काफी तांडव रचा था, जिसमें सौ से ज्यादा लोग मौत के शिकार हो गए थे और जान-माल का भी काफी नुकसान हुआ था।
गौरतलब है कि भारतीय मौसम विभाग ने आज पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी बारिश का हाईअलर्ट जारी किया है। अनुमान के मुताबिक प्रदेश के आठ जिलों आज भारी बारिश हो सकती है।

विभाग ने गढ़वाल और कुमाऊं के चार-चार जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है और लोगों को सावधान रहने को कहा है। यूपी में जिन इलाकों में आज अलर्ट जारी किया है, उनमें से अधिकांश पड़ोसी राज्यों के शहर से सटे हुए हैं और इसी कारण यहां भी मौसम बिगड़ने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications