राधा माधव पब्लिक स्कूल की बस में कक्षा 3 की छात्रा के साथ छेड़खानी

स्कूल की छात्रा के साथ स्कूल बस के नाबालिग हेल्पर ने ही छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है।

बरेली। गुरुग्राम के रायन स्कूल में बच्चे की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं था कि बरेली के प्रसिद्ध राधा माधव पब्लिक स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल की छात्रा के साथ स्कूल बस के नाबालिग हेल्पर ने ही छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है।

Three years old child molested in Bareilly

बच्ची के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो बच्ची के पिता ने स्कूल पहुंच कर हेल्पर की पिटाई कर दी जिसके बाद स्कूल में हंगामा हो गया और स्कूल वालों ने बच्ची के पिता को घेर लिया और उन्हें बंधक बना लिया किसी तरह से पिता ने डायल 100 को फोन कर दिया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। इस मामले में बच्ची के पिता की शिकायत पर हेल्पर और स्कूल प्रबन्धन के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

भुता के केसरपुर की रहने वाले व्यापारी की नौ साल की बेटी राधा माधव पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है और वो स्कूल की बस से ही स्कूल आती-जाती है। छात्रा के पिता का कहना है कि बस का हेल्पर उनकी बेटी से छेड़छाड़ करता है।

इसकी शिकायत करने जब वो सोमवार को स्कूल गया तो स्कूल वालों ने उसे बंधक बना लिया गया और उसके साथ स्कूल वालों गाली गलौज की।

सीओ नीति द्विवेदी ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर बिथरी चैनपुर थाने में हेल्पर, स्कूल के प्रिंसिपल और स्कूल के स्टाफ के खिलाफ छेड़छाड़, बंधक बनाने जान से मारने की धमकी व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना को दबाने के लिए स्कूल के प्रबंधन ने बच्ची के पिता पर दबाव भी बनाया लेकिन पुलिस के सामने स्कूल प्रबंधन की एक न चली और स्कूल के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस घटना के बाद एसएसपी जोगेन्द्र कुमार ने स्कूलों को आदेश जारी किए हैं कि वो सितम्बर तक स्कूल के स्टाफ का वैरीफिकेशन करा लें नहीं तो उन पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही स्कूल में नाबालिग कर्मचारी को न रखने के भी निर्देश जारी किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+