कटान के लिए ले जाए जा रहे 200 पशुओं से भरे तीन ट्रक पकड़े

बरेली पुलिस ने पशुओं से भरे तीन ट्रकों को मिनी बाईपास के पास पकड़ लिए। जानकारी के मुताबिक प्रतिबंधित पशुओं को कटान के लिए बरेली के रास्ते रामपुर ले जाया रहा था।

बरेली। बरेली पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने पशुओं से भरे तीन ट्रकों को मिनी बाईपास के पास से पकड़ लिए।

animal

बरेली पुलिस को बड़ी कामयाबी

घटना शुक्रवार सुबह की है जब किला पुलिस ने पशुओं से भरे तीन ट्रकों को मिनी बाईपास के पास पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित पशुओं को कटान के लिए बरेली के रास्ते रामपुर ले जाया रहा था।

पुलिस ने जैसी ही ट्रकों को रोकने की कोशिश की तीनों ट्रक ड्राइवर अपने साथियों के साथ भागने में सफल हो गए। पुलिस के अनुसार तीन ट्रकों में करीब 200 प्रतिबंधित पशु मिले जिन्हें गौशाला भेजा जा रहा है।

ट्रक ड्राइवर मौके से हुए फरार

एसपी पीआरओ के अनुसार थाना इज्जत नगर क्षेत्र के फरीदपुर चौधरी के रहने वाले असलम पुत्र अब्दुल नबी को गौतस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को आरोपी के पास से एक छुरी साथ में रस्सी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है वहीं पुलिस का कहना है पशुतस्करों को किसी हालात में छोड़ा नहीं जायेगा। आपको बता दें बरेली जिले में पशुतस्करों और खाकी के गठजोड़ के कई मामले पहले ही सामने आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+