सहारनपुर: दोस्त की जान बचाने के लिए नहर में कूदना पड़ा भारी, तीनों डूबे
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नहर में नहाने गए तीन छात्र डूब गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के इलाके से गोताखोरों को बुलाकर डूबे हुए छात्रों की तलाश कराई गई। देर रात तीनो के शवों को बरामद कर लिए गए है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

नहाने के लिए रुक थे छात्र
दरअसल थाना मिर्जापुर इलाके में स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल साइंस में बीएससी रेडियोलॉजी के छात्र सलमान पुत्र शब्बीर, आजाद पुत्र ताहिर और अब्दुल पुत्र हाशिम रोजाना की तरह मंगलवार को भी छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। करीब 1:30 बजे यह तीनों जैसे ही गांव गंदेवड़ के पास नहर के पुल पर पहुंचे, तो वे नहर में नहाने के लिए रुक गए।

बचाने के चक्कर में तीनों ही डूब गए
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपने पैंट, शर्ट, बैग, और बाइक पर रखकर पहले एक छात्र नहाने के लिए नहर में उतर गया, लेकिन पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से डूबने लगा। दोस्त को डूबते देख बाहर खड़े दोनों दोस्तों से भी रहा नहीं गया और उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। दोनों छात्र साथी को बचा नहीं पाए और देखते ही देखते खुद भी उसके साथ डूब गए। हालांकि साथ चल रहे दूसरे छात्रों ने बचाने के लिए शोर भी मचाया, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डूबने वाले छात्र पानी के तेज बहाव में समा चुके थे।

गोताखोरों की मदद से की तलाश
लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी तो एसओ, एमपी आनन-फानन में पुलिस फोर्स और दमकल के साथ मौके पर पहुंच कर छात्रों की तलाश में जुट गए। छात्रों का कुछ पता नहीं चला, तो सरकड़ी शेख से गोताखोरों को बुलाकर छात्रों की तलाश कराई गई। उधर, घटना का पता चलने पर तीनों छात्रों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक गोताखोरों की मदद से पानी में छात्रों की तलाश की गई। जिसके बाद देर रात तीनों के शव बरामद कर लिए गए है।












Click it and Unblock the Notifications