दुखद! 4 डूबे...1 को बचाया... 3 की तलाश में गोताखोर, घाट पर अपनों का इंतजार कर रहा परिवार
वाराणसी के चोपन थाना क्षेत्र के अम्माटोला स्थित बलियरी घाट पर नहाने गए 6 लोगों में से 4 लोग डूब गए। जिनमें से एक किसी तरह बच के बाहर निकल आया, जबकि 3 डूबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। मौके पर गोताखोरों के साथ-साथ पुलिस और डायल 112 की टीम भी मौजूद है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार लगभग 11 बजे चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्मा टोला निवासी 6 लोग बलियरी घाट पर नहाने गए थे। इनमें 2 नदी के किनारे नहा रहे थे और एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची सहित 4 लोग अचानक से गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। इनमें से रोहित घाट से करीब पांच सौ मीटर दूर एक टीले में जाकर रोहित फंस गया, जिस कारण उसे सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि अन्य तीनों लोग पानी में डूब गए।

गोताखोर तीनों डूबे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। बताते चलें कि डूबने वालों में आशीष कुमार उम्र करीब 13 वर्ष पुत्र अशोक मौर्या, दीपन उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र लालचंद निवासी घोरावल है, जो अपनी ससुराल अम्मा टोला आया था। वहीं डूबने वाली तीसरी बच्ची शिवानी कुमारी उम्र करीब 6 साल पुत्री जितेन्द्र निवासी गढ़वा, झारखंड है, जो अपनी मौसी के घर अम्मा टोला आई थी। इस हादसे से पूरे गाँव में कोहराम मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications