उन्नाव: मां-बेटे सहित तीन को रौंदा, कार में मिली बीयर की बोतलें

उन्नाव। पुरवा उन्नाव मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने मां बेटे सहित तीन लोगों को रौंद दिया, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके से भाग रहे कार चालक को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई। उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत कराया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। घटना के समय बाइक सवार मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

three people died in road accident

मांगलिक कार्य में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार
घटना पुरवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डूंगरपुर चौराहे के पास की है। जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार कमल किशोर (25) पुत्र गजराज निवासी करौली कोतवाली पुरवा उसकी ममेरी बहन मनीषा और अनिकेत 8 की मौके पर मौत हो गई। दर्दनाक हादसे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। भाग रहे कार चालक को ग्रामीणों ने दोड़ा कर पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। बाकी बैठी सवारियां मौके से भागने में सफल रही।

three people died in road accident

भतीजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे
परिजनों ने बताया कि कमल किशोर बदली खेड़ा मैं अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए शनिवार की रात में जा रहा था। उसके साथ उसकी ममेंरी बहन मनीषा पत्नी रूपनारायण और उनका 8 साल का बेटा अनिकेत निवासीगण बचरोली कोतवाली पुरवा भी साथ थे। अभी मोटरसाइकिल पुरवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लंगर पुर तिराहे पर पहुंची थी कि तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने जोर से टक्कर मारते हुए तीनों को रौंदते हुए निकल गई। जिससे कमल किशोर मनीषा और अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
घटना के बाद ग्रामीणों ने दौड़ाकर कार चालक को पकड़ लिया। बाकी सवारियां भागने में सफल रही। ग्रामीणों ने बताया कि कार में बड़ी संख्या में शराब की बोतलें व केन रखी थी। जिससे लगता है कार के अंदर जमकर नशेबाजी हो रही थी। नशेबाजी के कारण हादसा निकल कर सामने आया। कार चालक यदुवरी निवासी अनौरा थाना अमौसी जनपद लखनऊ को भीड़ ने पुलिस के हवाले कर दिया। इधर शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है वहीं परिजनों में मातम छाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+