यूपी: अनियंत्रित कंटेनर ने 13 लोगों को कुचला, तीन की मौत

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बैंड बाजा वाले अपनी दुकान के सामने पिकअप गाड़ी से बैंडबाजा और सामान उतार रहे थे। तभी पीछे से आए अनियंत्रित कंटेनर ने पिकअप को टक्कर मारी दी और सभी को रौंदते हुए चला गया। हादसे में तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

three people died in road accident in shahjahanpur

हादसा शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन क्षेत्र के चोरेरा गांव का है। यहां गुरुवार की देर रात स्टेट हाईवे पर स्थिति पैट्रोल पम्प के पास असमिद अली की बैंड बाजे की दुकान है। असमिद गुरुवार को थाना जैतीपुर क्षेत्र में बारात में अपने साथियों के साथ बैंड बाजा लेकर गए थे, देर रात बैंड बजाकर लेकर वापस लौटे थे। गाड़ी से बैंड, जरनेटर सहित सामान अपनी दुकान में उतार रहे थे। तभी हरदोई की तरफ से तेज गति से आ रहे कंटेनर ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी।

three people died in road accident in shahjahanpur

हादसे में इस्राइल, बांके और राम भरोसे कंटेनर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दस लेवर डीसीएम पर खड़े होकर बैंड को उतार रहे थे वह डीसीएम के नीचे दब गए जिनमे अरविंद, कामता प्रसाद अर्जुन, शिवकुमार नाजिक, रजनीश, इस्माईल और दरशल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+