विदेशी महिला को तीन नाबालिगों ने लूटा, पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज में पचीस दिन पूर्व मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही विदेशी महिला का मोबाइल लूटने का खुलासा करते हुए जीआरपी शाहगंज की पुलिस ने तीन किशोरों को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने तीनों का चालान न्यायालय भेज दिया जहां से आरोपियों को बाल सुधार गृह वाराणसी भेजा गया। बता दें कि इस मामले में विदेशी महिला ने एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही दूतावास को भी कंप्लेन किया था।

Three minors arrested by police for looting foreigner in Jaunpur

वाराणसी से राजस्थान के सफर में हुई थी लूट
हुआ यूं कि दस मार्च की रात आयरलैंड निवासी मैरी ब्रांक्स मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर वाराणसी से राजस्थान जा रही थी। शाहगंज खेतासराय स्टेशन के बीच विदेशी महिला का मोबाइल लूटकर फरार हो गये। महिला ने शाहगंज जीआरपी को घटना की तहरीर देकर मामला दर्ज कराते हुए घटना से अपने देश के दूतावास को अवगत कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी ने सर्विलांस के सहारे लुटेरों तक पहुंचने का जाल बिछाया। बुधवार की रात सर्विलांस द्वारा घटना में लिप्त आरोपियों के स्टेशन पर होने की सूचना मिली।

पुलिस को देख भागने के फिराक में थे तीनों आरोपी
जीआरपी के चौकी प्रभारी राकेश कुमार राय ने बताया कि जब सर्विलांस की मदद से हमराहियों के साथ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर चार पर तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी ये तीनों किशोर हमें देखकर भागने लगे लेकिन योजनाबद्ध तरीके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। आरोपी के पास से लूट का मोबाइल बरामद किया। उसके दो साथी ने महिला के साथ लूट में शामिल होना कबूल किया जिसके बाद तीनों का चालान न्यायालय भेजा जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+