वाराणसी में मकान का छज्जा गिरने से तीन की दर्दनाक मौत
मकान के निर्माण में ठेकेदार घटिया सीमेंट का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ठेकेदार के लालच ने शुक्रवार को तीन मजदूरों की जान ले ली। मामला चौबेपुर थाना अंतर्गत स्टेशन रोड का हैं जहाँ जल निगम के अभियंता के बन रहे मकान का छज्जा गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कब घटी घटना?
चौबेपुर निवासी जयराम गुप्ता के नवनिर्मित मकान में काम करने पहुंचे मजदूरों ने बने छज्जे पर लगे बांस और बल्ली हटाना शुरू किया। अचानक छज्जा गिरने लगा और इसकी चपेट में आने से 7 फुट ऊंची व 50 फुट लम्बाई की चहारदीवारी भी गिर गई जिसमें दबकर तीन मजदूरों की मौके पर मौत ही गई।

मकान बनवाने वाले जल निगम के अभियंता जयराम गुप्ता का कहना है कि मैंने मकान बनाने का ठेका दे कर रखा था। 3 लाख रुपये का ठेका लेकर बिहार का ठेकेदार सिराज मकान बनवा रहा था। उन्होंने कहा कि शक था कि सीमेंट सस्ते क्वालिटी का है और ये घटना घट गयी।

क्या कहा पुलिस ने
पुलिस में बताया कि घटिया सीमेंट के इस्तमाल होने की बात सामने आ रही है जिस वजह से छज्जा गिरा। ठेकेदार के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications