यमुना एक्सप्रेस पर दर्दनाक हादसे में 3 की मौत, कई गाड़ियां टकराईं
यमुना एक्सप्रेस वे पर फिर एक हादसा हुआ जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।एक ट्रैक्टर के पलटने से कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के थाना बल्देव इलाके के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर इलेक्ट्रिक पोल को ले जा रहा था जो अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर में रखे खंबे यमुना एक्सप्रेस वे पर गिर गए जिस वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

यह हादसा यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 135 पर हुआ। एक गाड़ी स्कॉर्पियो भी इसकी चपेट में आ गई जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन लोग इस घटना में घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि सभी स्कॉर्पियो सवार सिद्धार्थ नगर के रहने वाले थे और नोएडा से वापस सिद्धार्थनगर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया और 3 लोगों की मौत हो गई। देखा जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर आए दिन कोई ना कोई हादसा होता ही रहता है लेकिन हादसों को कम करने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे ऑथॉरिटी कोई ठोस कदम उठाती नजर नहीं आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications
