भैंस ने तालाब में डूबती बच्चियों को की बचाने की कोशिश, 3 की मौत

जब बच्चियां डूब रही थीं तो भैंस ने आवाज लगानी शुरू की। लोग आवाज सुनकर जब तक पहुंचे तब तक बच्चियां तालाब में डूब चुकी थी।

इलाहाबाद। यूपी में इलाहाबाद के कौंधियारा इलाके में तीन बच्चियों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें हैं जबकि एक पड़ोसी की बेटी है। घटना उस समय हुई जब बच्चियां भैंस को तालाब में नहला रही थी। घटना शुक्रवार की है। दो बच्चियों का शव तो दोपहर में ही मिल गया था लेकिन एक बच्ची लापता थी। काफी खोजबीन के बाद देर शाम बच्ची का शव गहरे पानी से निकाला गया। शव लकड़ी के टुकड़ों में फंस गया था। परिजनों में मातम छाया हुआ है । गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। बच्चियों को बचाने के लिए भैंस ने आवाज लगाई लेकिन उसे सुनकर जब तक लोग पहुंचे, बच्चियां डूब चुकी थीं।

गांव के बाहर तालाब पर भैंस नहलाने गई बच्चियां

गांव के बाहर तालाब पर भैंस नहलाने गई बच्चियां

घटना कौंधियारा के सोढिया गांव की है। यहां रहने वाले हलवाई नंद किशोर की चार बेटियों में से तीसरे नंबर की बेटी आंचल (14 ) व सबसे छोटी बेटी आरुषि (11) सुबह घर से भैंस को नहलाने तालाब पर जा रही थी। वह अक्सर गांव के बाहर स्थित तालाब पर भैंस को नहलाने जाती थी। इन्हें जाते देख पड़ोसी सुनील यादव की इकलौती बेटी काजल (12 ) भी साथ चल पड़ी। बच्चियों ने पहले भैंसों को नहलाया फिर खुद नहाने लगीं।

एक दूसरे को बचाने में डूबी

एक दूसरे को बचाने में डूबी

राम बहादुर सिंह के तालाब में तीनों बच्चियां जिस वक्त नहा रही थी, गांव के कुछ लोग भी वहां से गुजरे। लेकिन यह बच्चियों का आये दिन काम था तो कोई कुछ बोले बगैर ही आगे बढ़ गया। इसी दौरान आरुषि का पैर फिसला तो वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। काजल उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी तो वह भी पानी में डूबने लगी। दोनो को डूबता देख आंचल भी उन्हें बचाने का प्रयास करने लगी। तीनों मदद के लिये चीखती रही। लेकिन कोई आस पास मौजूद नहीं था । तीनों नन्ही जान पानी से हार गयी और डूब गयी।

भैंस की आवाज सुनकर जुटे लोग

भैंस की आवाज सुनकर जुटे लोग

तीनो बच्चियों के डूबने पर भैंस तेज आवाज में चिल्लाती रही। वह पानी के पास आती और वापस जाकर चिल्लाने लगती । भैंस का हाल देखकर कुछ लोग तालाब के पास पहुंचे तो जल्द ही पूरा माजरा समझ गये। गुहार मची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजनों भागे-भागे तालाब पर पहुंचे। तालाब में लोग कूदे और बच्चियों की तलाश करने लगे।

गांव में दहशत
घटना की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर में दो बच्चियों की लाशें पानी में उतराने लगी। लेकिन एक की लाश घंटो बाद मिल सकी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चियों के शव को तालाब के बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार करछना अजय कुमार ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका आंचल गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह व आरुषि प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ती थी। काजल भी इसी स्कूल में पढ़ रही थी। परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+