मेरठ: पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को दबोचा, देखिए एनकाउंटर का वीडियो

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जबकि दो बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने दो सप्ताह पहले किठौर थाना क्षेत्र में डकैती डाली थी। इस डकैती में घायल हुई महिला की मौत हो गई थी। बदमाश बावरिया गैंग के सदस्य है।

किठौर क्षेत्र में हुई मुठभेड़

किठौर क्षेत्र में हुई मुठभेड़

किठौर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि क्षेत्र के मितापुर रोड पर जंगल में कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे है। सूचना पर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई कई राउंड फायरिंग में 3 बदमाशों को गोली लग गई। बदमाशों के घायल होने के बाद उनके साथी अंधेरे का लाभ उठाकर दो बदमाश फरार हो गए। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

12 अप्रैल को डाली थी डकैती

12 अप्रैल को डाली थी डकैती

एसपी देहात की मानें तो पकड़े गए बदमाश बावरिया गैंग के सदस्य है। इन्होंने 12 अप्रैल की रात को किठौर में नई बस्ती निवासी शकील के मकान में परिवार पर हमला कर डकैती डाली थी। हमले में शकील, उसकी पत्नी रेशमा और मां जायदा घायल हुई थीं। घायल रेशमा की 18 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने फैजान पुत्र अलीशन, नाहिद पुत्र कय्यूम, राजिल पुत्र कय्यूम को गिरफ्तार किया है।

प्लांड एनकाउंटर को दिया अंजाम

प्लांड एनकाउंटर को दिया अंजाम

वहीं घायल बदमाशों ने पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाये है। बदमाशों की मानें तो पुलिस ने उन्हें आगरा से अमरोहा जाते हुए गिरफ्तार किया। बदमाशों ने बताया कि मेरठ लाकर पुलिस ने उन्हें शराब पिलाई और पैर में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि वह लोग सर्कस दिखा कर अपना पेट पालते हैं। हैरत तो तब हुई जब बदमाशों ने बताया कि उनकी बहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले रखा है। बदमाशों ने यहां तक कह डाला कि बहन की दुहाई देकर उनसे डकैती की वारदात कबूल करने के लिए कहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+