गणेश चतुर्थी पर संगम स्नान के लिये गये तीन दोस्त यमुना में डूबे
माना जा रहा है कि तेज बहाव में शव दूर बह गया होगा। घटना के बाद से ही जल पुलिस गोताखोर के साथ शव तलाश रही है लेकिन सफलता नहीं मिली है।
इलाहाबाद। गणेशचतुर्थी के पर्व पर इलाहाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। संगम स्नान करने गये तीन दोस्त यमुना नदी में स्नान करते समय डूब गये। हलांकि तीनों के शव अभी तक नहीं मिल सके हैं। माना जा रहा है कि तेज बहाव में शव दूर बह गए होंगे। घटना के बाद से ही जल पुलिस गोताखोर के साथ शव तलाश रही है लेकिन सफलता नहीं मिली है।

आधार कार्ड से हुई युवकों की पहचान
सूचना पर पहुंची दारागंज पुलिस ने पूछताछ के बाद उस स्कूटी को कब्जे में लिया है। जिससे तीनों संगम आये हुये थे। स्कूटी में रखे कपड़ों की तलाशी लेने पर दो युवकों के आधार कार्ड मिले जिससे उनकी पहचान हुई। घटना की सूचना परिजनों को दे गयी है। डूबने वाले युवकों में दो ममेरे भाई और उनका एक दोस्त है।

संगम स्नान का बना तीनों दोस्तों का प्लान
कीडगंज थानाक्षेत्र में स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी सचिन (25) पुत्र अवध सिंह मोबाइल की दुकान चलाता है। अभी उसका ममेरा माई विकास (23) मुंबई से आया था। दोनों ने प्लान बनाया कि संगम स्नान के लिये चलते हैं। इनके साथ दोस्त शशांक यादव (21) भी स्कूटी से संगम गया। संगम में स्नान के दौरान शशांक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

तेज बहाव में बह गए तीनों
उसे बचाने में सचिन और विकास भी गहरे पानी में बढ़े। दोनों ने उसे बचा तो लिया लेकिन कोई तेज बहाव के चलते बाहर नहीं निकल पाया। चीख-पुकार के बाद जब तक मदद पहुंची। तीनों डूब चुके थे। सचिन की 3 साल पहले शादी हुई थी उसका दो साल का एक बच्चा भी है। विकास मुंबई में काम करता है जबकि शशांक बीए में पढ़ रहा है।

क्या कहना है पुलिस का?
दारागंज इंस्पेक्टर कमलेश कुमार सिंह ने बताया, 'तीनों युवक सुबह करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच बाइक से संगम पर नहाने पहुंचे थे। वे आपस में पानी के अंदर खेल रहे थे, इसी दौरान शशांक गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख सचिन और विकास बचाने को दौड़े। पास देखकर शशांक उनसे लिपट गया, लेकिन दोनों शशांक को निकाल नहीं पाए और खुद भी डूब गए।' घाट पर मौजूद तीर्थ पुरोहितों ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर दारागंज पुलिस, जल पुलिस और गोताखोर पहुंचे। फिलहाल तीनों लड़कों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications