शाहजहांपुर: ट्रक-बाईक की टक्कर में बच्चा समेत 3 की मौत
तीनों मृतक कौन हैं और उनके बीच क्या रिश्ता है, इस बारे में अभी कुछ पता नहींं लग पाया है। पुलिस बाईक नंबर से मामले की छानबीन कर रही है।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बीती रात ट्रक और बाईक की भिड़ंत मे बाईक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमे बाईक सवार पुरूष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि महिला और 12 साल के बच्चे की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। हलांकि तीनों मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस बाईक के नंबर से पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जलालाबाद अंतर्गत कोलाघाट के पुल के पास कलान की और जा रहे गुड़ लदे ट्रक ने कस्बा कलान की ओर ही बाइक से जा रहे महिला, पुरुष और एक बालक को पीछे से टक्कर मारकर रौंद दिया जिसमें पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। महिला और बालक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नही हो पाई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला और 12 साल के बच्चे को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां महिला और बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बाईक सवार तीनों लोगों की मौत के बाद अब तीनों मृतकों की पहचान मे काफी दिक्कत आ रही है। अभी तक पुलिस को ये पता नहीं चल सका है कि ये तीनों बाईक सवार कहां के रहने वाले हैं, तीनों का रिश्ता क्या है और कहां जा रहे थे? फिलहाल अब पुलिस बाईक की नंबरों से पहचान करने की कोशिश कर रही है।
ईएमओ अनुराग पराशर ने बताया कि ट्रक ने बाईक सवार तीन लोगों को टक्कर मारी थी जिसमें पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि महिला और बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। हलांकि अभी तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस की माने तो एक्सीडेंट मे मरनेवाले तीनो लोगों की पहचान नही हो पाई है। बाईक के नंबर से पहचान करने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications