UP News: बरेली-मथुरा हाईवे पर कैंटर ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में में तीन की मौत
Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बरेली मथुरा हाईवे पर स्कूल वैन,बस व कैँटर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी है। इस हादसे के बाद चीख पुकार मच गयी। कई लोग घायल हो गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर स्कूल वैन और कैंटर की आमने- सामने की भिडंत हो गयी। इस दौरान रोडवेज बस भी पीछे से टकरा गयी। इस हादसे में मौके पर ही वैन चालक, उसके बेटे और एक छात्र की मौत हो गयी। छह बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायल बच्चों का हाल जाना है।

UP News: CM Yogi ने की राम मंदिर परिसर में दर्शन के व्यवस्थाओं की समीक्षा उझानी थाना क्षेत्र के कैप्टन गजराम सिंह इंटर कॉलेज उमेश स्कूल वैन चलाता था। वह बच्चों को ईको वैन से स्कूल लेकर आ रहा था, उसी समय करीब नौ बजे करुआ पुल से पहले वैन की कैंटर व रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची स्वाती को सैफई मेडिकल कॉलेज रैफर कराया है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि चालक पिता और उसके डेढ़ साल के बेटे समेत एक अन्य छात्र की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications