बीएचयू में ऑपरेशन के बाद 3 मरीजों की मौत, 4 गंभीर, हड़कंप

बीएचयू के सर सुंदलाल अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान तीन मरीजों की मौत होने से हड़कंप मच गया है। इस पर जांच बिठा दी गई है।

वाराणसी। पूर्वांचल के एम्स कहे जाने वाले काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सर सुन्दर लाल चिकित्सालय में ऑपरेशन के बाद ठीक होकर ऑपरेशन थियेटर से निकले तीन मरीजों की मौत और 4 मरीजों के हालत गंभीर होने के बाद हॉस्पिटल प्रशासन के होश उड़ गए। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में आपात बैठक बुलाई और आने वाले तीन तीनों तक होने वाले ऑपरेशन पर रोक लगा दी है। इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए यूनिवर्सिटी और चिकित्सा अधीक्षक ने 7 सदस्यीय टीम का गठन किया है जो बीते ऑपरेशन के बाद तीनों मरीजों के मौत की वजह की जाँच कर 48 घंटो के अंदर चिकित्साधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

तीन मरीजों के हुए थे ऑपरेशन

तीन मरीजों के हुए थे ऑपरेशन

एमएस ओ पी उपाध्याय ने बात करते हुए कहा कि तीन दिनों तक गंभीर तरिके के किसी भी आपरेशन पर हमने रोक लगा दी है। यही नहीं बैठक में अस्पताल के तमाम अधिकारियों की सर्वसम्मति से 7 लोगों की एक टीम भी गठित कर उन्हें 48 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपने का आदेश भी जारी किया गया है।

ऑपरेशन के बाद चार की हालत गंभीर

ऑपरेशन के बाद चार की हालत गंभीर

एमएस ओ. पी. उपाध्याय ने कहा कि हमने 9 नहीं बल्कि 3 मरीजों को खोया है जबकि 4 की हालत गंभीर है। इन मरीजों की मौत हुई है उसमें एक मरीज कैंसर का और दो यूरोलॉजी के मरीज थे जिसे गंभीरता से लिया गया है।

देखिए इस घटना पर वीडियो

24 घण्टे में तीन मरीजों की मौत और 4 की हालत नाजुक होने के खबर के बाद मानो इस अस्पलात में भूचाल सा आ गया है। एक तरफ जहां चिकित्साधिकारी इस मुद्दे को गंभीरता के लेकर जाँच में जुट गए हैं वहीं अस्पताल में इलाज कराने आये बाकी मरीजों और उनके परिजनों पर इन मौतों का असर साफ दिखाई दिया। जिन अन्य लोगो का ऑपरेशन हुआ है वे चिंतित हैं कि कहीं उनके साथ ये घटना न घटे। परिजनों ने ये भी आरोप लगाया कि हम अपने मरीजों को कहीं और ले जाना चाहते हैं लेकिन डॉक्टर्स हमें उचित जबाब नहीं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+