पांच को जेई की कार ने तो पांच को ट्रक ने रौंदा, हाईकोर्ट वकील समेत 3 की मौत
इलाहाबाद। इलाहाबाद में आए दिन हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां सोमवार की रात दो दर्दनाक सड़क हादसे हुए। इन हादसों में कुल 10 लोग घायल हो गए। इनमें हाईकोर्ट के वकील समेत तीन लोगों की मौत हो गई। आश्चर्य की बात रही कि दोनों दुर्घटना में 5 -5 लोग घायल हुए।

जेई का तेज रफ्तार कार का आतंक
पहली घटना सिविल लाइंस के हॉट स्टफ चौराहे पर हुई। यहां जेई की तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा व बाइक सवार अधिवक्ता के साथ कोचिंग से घर लौट रही साइकिल सवार छात्राओं को रौंद दिया। इसमे हाईकोर्ट के अधिवक्ता रहे नरेंद्र नायर की मौत हो गई। अन्य को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी घटना धनुहां में हुई। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 5 मजदूरों को रौंद दिया। इसमे 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत नाजुक है।

हमेशा के लिये सो गए मजदूर
रीवा-इलाहाबाद हाइवे के फोरलेन निर्माण में मजदूरी कर रहे 5 कामगार सड़क किनारे सो रहे थे। रात में कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकॉन का तेज रफ्तार ट्रक आया और पांचो को रौंदते हुए निकल गया। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े। लहूलुहान घायलों की मदद शुरू हुई। घायलों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां गया बिहार के लखन सिंह (46) और उमेश सिंह (36) की मौत हो गई। जबकि नरेश (50), संजय (23) और लक्ष्मी कांत (23) की हालत नाजुक है।

एक के बाद एक टक्कर
सिविल लाइंस में कार ने सबसे पहले वकील नरेंद्र को टक्कर मारी। शोर मचा और भीड़ आती देख ड्राइवर विपिन भागने लगा। कार की रफ्तार तेज करते ही कार अनियंत्रित हो गई और फिर भागने के चक्कर में ई-रिक्शा फिर एक के बाद एक तीन साइकिल सवार छात्राओ को रौंद दिया । रिक्शा चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।

पत्नी को दवा दिलाकर लौट रहा था मजदूर
एक अन्य घटना भी देर रात हुई। जब पत्नी को दवा दिलाकर घर लौट रहे मजदूर को डंपर ने रौंद दिया। पत्नी के सामने ही पति की दर्दनाक मौत हो गई । मजदूर की पहचान सोरांव के बलकरनपुर गांव निवासी राम खेलावन के रुप में हुई है। वह पत्नी रीना को साइकिल से दवा दिलाने गया था और वापस लौटते समय सड़क दुर्घटना में अपनी-जान गवां बैठा।












Click it and Unblock the Notifications