एटा: आटा चक्की फटने से बच्चे सहित तीन की मौत, 6 घायल

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां आटा चक्की फटने से 10 साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं, गंभीर हालत में 6 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Three dead, more than six injured after a blast in a flour mill in Etah

जानकारी के अनुसार, घटना एटा के निधौलीकला थाना क्षेत्र के गांव झिनवार की है। गांव निवासी मुवीन के पास ट्रैक्टर से चलने वाली आटा चक्की है। बुधवार को उसी चक्की को उसका बेटा करू खान गांव में ही चला रहा था। उसी समय अचानक आटा चक्की फट गई। जिसकी चपेट में आकर कृष्णादेवी (55) पत्नी राजबहादुर, अनकेश उर्फ भूरे (10) पुत्र पप्पू और बबलू (28) पुत्र भरतसिंह निवासी झिनवार की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर निधौलीकलां पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिए। घटना के बाद गांव में चीत्कार मचा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+