कानपुर: चोरों ने गैस कटर से काटे तीन ATM, उड़ाए 16 लाख

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में चोरों ने गैस कटर से काट कर तीन एटीएम से 16 लाख रुपये उड़ाए लिए। इतना ही नहीं एटीएम बूथ के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी घुमा दिया गया। जिससे उनकी पहचान न हो सके। खास बात यह हैं कि घटना के समय तीनों एटीएम पर गार्ड नहीं थे। घटना के बाद एसएसपी ने नाइट अफसर व 6 सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

Three ATMs cut by thieves in Kanpur

कानपुर शहर के चेकरी क्षेत्र में एक घंटे के अंदर गैस कटर की मदद से तीन आटोमेटेड ट्रेलर मशीन (ATM) काटकर नकाबपोश चोरों के गिरोह ने 16 लाख रुपये पार कर दिए। बता दें कि नकाबपोश चोरों ने शिवकटरा मोड़ पर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से 9.56 लाख रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद डिफेंस कालोनी स्थित यूको बैंक के एटीएम में चोर पहुंचे और यहां के सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने के बाद मशीन काटकर साढ़े पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद चोर मानस विहार दुर्गा मंदिर के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम में पहुंचे। यहां पर कैमरे को घुमाकर चोरो ने 5.91 लाख रुपये चोरी कर लिए।

Three ATMs cut by thieves in Kanpur

बुधवार को जब लोगों बैक के एटीएम से रुपए निकालने पहुंचे तो एटीएम में चोरी की जानकारी हुई। लोगों ने बैंक और पुलिस को चोरी की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर बैंक कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे में दो नकाबपोश चोर घटना करते हुए दिखे। किसी भी एटीएम में बाहर की तरफ कैमरे न होने और अलार्म सिस्टम न होने से चोरों ने फायदा उठाया। घटना के बाद एसएसपी ने नाइट अफसर व 6 सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस का कहना है, जल्दी ही चोरो को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+