VIDEO: Tubelight देखकर फूटा 'चट्टान', सलमान खान को जो मारेगा उसे देगा 50 लाख
इस पर उसने सलमान को मारने वाले को 50 लाख का इनाम देने की बात कही है।
वाराणसी। फेसबुक पर अभिनेता सलमान खान को मारने के लिए 50 लाख की सुपारी देने वाले शख्स अरविंद सिंह चट्टान को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। बता दें कि फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की सुपारी दी जा रही है। सुपारी देने वाले व्यक्ति ने पोस्ट में लिखा है कि जो भी सलमान को मारेगा, उसे वो शख्स 50 लाख रुपए का इनाम देगा। जैसे ही फेसबुक पर ये पोस्ट वायरल हुआ, वैसे ही पूरा प्रशासन चौकन्ना हो गया। ये शख्स यूपी चुनाव 2017 में शहर उत्तरी से भारतीय सामाजिक क्रांति दल का कैंडीडेट भी रहा है। यही नहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि वो खुद को अन्ना हजारे कहता है।

दरअसल ये है पूरा मामला
अरविंद सिंह चट्टान गाजीपुर का रहने वाला है। बचपन में ही इसके पिता बनारस आ गए थे और शिवपुर के इंद्रपुर में घर बनवाकर रहने लगे। अरविंद के परिवार में मां-बाप, पत्नी और दिव्यांग छोटा भाई है। छोटा भाई ऑटो चालक है, वही घर का खर्च चलाता है। अरविंद ने इंटर तक की पढ़ाई की है। बचपन से ही अड़ियल स्वभाव के कारण इसके दोस्त इसे चट्टान कहने लगे। बाद में ये इसको नाम के आगे यूज करने लगा। शुरू में वो मालवाहक भी चलाया करता था। इसके बाद भजयुमो का कार्यकर्ता रहा। अन्ना आंदोलन में ये अन्ना हजारे के विचारों से प्रभावित होकर अन्ना टीम से जुड़ गया। अरविंद सिंह चट्टान का 2017 के इलेक्शन में ब्योरा पूरा न होने के कारण नॉमिनेशन कैंसिल कर दिया गया था। अरविंद ने सोशल साइट पर ट्यूबलाइट फिल्म का एक वीडियो अटैच किया है। वीडियो में सलमान ने भारतीय जवानों को पाकिस्तान से युद्ध न कर गले लगने की बात कही है। इस पर उसने सलमान को मारने वाले को 50 लाख का इनाम देने की बात कही है। इसके बाद चट्टान ने राहुल गांधी को लेकर भी एक पोस्ट डाला कि राहुल को राजनीति नहीं आती बल्कि वे गांधी नेहरू परिवार के होकर बदनामी कराते हैं। पोस्ट में चट्टान ने राहुल गांधी को गोली मारकर संपर्क करने को कहा है।
क्या बताती है पुलिस?
चट्टान सिंह की गिरफ्तारी के मामले में जब हमने क्षेत्र अधिकारी कैंट प्रशांत वर्मा से बात की तो उन्होंने बताया की अरविंद सिंह 'चट्टान' कुछ कम दिमाग का दिखाई देता है। थाने में आने के बाद भी वो पूछताछ में ज्यादातर सिर्फ मुस्कुरा रहा था। लेकिन क्योंकि मामला राहुल गांधी और सलमान खान जैसी शख्सियत से जुड़ा हुआ था और काफी गंभीर मामला था। इसे हमने गंभीरता से लिया और इसे जेल भेजा।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications