मदरसों के हजारों शिक्षक 'रोजी-रोटी' की समस्या पर बेहद नाराज
पिछले लंबे समय से उन्हें वेतन मिलने में परेशानी हो रही है। नौकरी पर आए इस संकट के चलते शिक्षकों में भयंकर गुस्सा भी है।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मदरसों में कार्यरत हजारों शिक्षकों के सामने रोजी-रोटी का सवाल खड़ा हो गया है, पिछले लंबे समय से इन लोगों को सुचारू रूप से वेतन नहीं मिल पा रहा हैं, जिसके चलते ये शिक्षक सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए अब विरोध प्रदर्शन पर उतारू हो गए हैं। मुरादाबाद के मदरसों में पढ़ा रहे शिक्षक अपनी मांगों को लेकर एक जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट कार्यालय जा पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांग रखते हुए कहा कि अगर यही हालात रही तो उन्हें मजबूरीवश कोई दूसरा काम करके अपनी जीविका चलानी पड़ेगी, क्योंकि पिछले लंबे समय से उन्हें वेतन मिलने में परेशानी हो रही है।


नौकरी पर आए इस संकट के चलते शिक्षकों में गुस्सा भी है। ऐसे में हालात ना बिगड़ें इसलिए प्रशासन को चाहिए कि वो कानून-व्यवस्था के प्रति अलर्ट रहे। यकीनन इन हालातों में शहर-गांव की कानून व्यवस्था भी एक बड़ी चिंता है, शिक्षकों के इस रोष ने यदि बड़ा रूप लिया तो प्रशासन के लिए कानून व्यवस्था स्थिर रखने की चुनौती होगी। ऐसे में मदरसों से बाहर हुए इन शिक्षकों के रोजगार की भी चिंता करना होगा। किस तरह से रोजगार का ये संकट निपट पाता है ये देखने वाली बात है।












Click it and Unblock the Notifications