समाज के इस वर्ग ने किया योग का बहिष्कार, सड़क पर लगाया जाम

इसके अलावा दिल्ली यमुनोत्री मार्ग को भी इन लोगों ने करीब दो घंटे तक जाम किए रखा, इससे जहां गुजर रहे दोनों हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सहारनपुर। सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योग दिवस मनाए जाने को लेकर किसानों पर कोई असर दिखाई नहीं दिया। कारण ये रहा कि काफी समय से अपनी समस्याओं को लेकर किसान आंदोलन करता आ रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन ने पहले ही योग दिवस का बहिष्कार कर सड़क जाम करने की घोषणा की थी।

समाज के इस वर्ग ने किया योग का बहिष्कार, सड़क पर लगाया जाम

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि दो दिन पहले हरिद्वार के त्रिवेणी घाट पर भाकियू की दो दिवसीय पंचायत का आयोजन किया गया था। इस पंचायत में यूपी, उत्तराखंड समेत देशभर के किसानों के समक्ष आ रहे समस्याओं पर मंथन किया गया था। इस दौरान निर्णय लिया गया था कि 21 जून को भाकियू द्वारा प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा और हर मार्ग को जाम किया जाएगा। जिसके तहत देहरादून-पंचकुला मार्ग पर सरसावा और मोहंड पर रोड जाम किया गया। इसके अलावा दिल्ली यमुनोत्री मार्ग को भी किसानों ने करीब दो घंटे तक जाम किए रखा, इससे जहां गुजर रहे दोनों हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं दूसरी ओर बाहर से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

समाज के इस वर्ग ने किया योग का बहिष्कार, सड़क पर लगाया जाम

हाल ये रहा कि योग दिवस मनाने में जुटे अधिकारी डीएम पीके पांडे, एसएसपी बबलू कुमार और अन्य अधिकारी जाम खुलवाने के लिए किसानों से वार्ता करते नजर आए। किसानों की मांग थी कि उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण किया जाए। चीनी मिलों पर बकाया चले आ रहे गन्ना मूल्य का तुरंत भुगतान किया जाए। सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाए। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में सीएम की घोषणा के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है, उन गांवों को सीएम की घोषणा के मुताबिक 18 घंटे बिजली प्रदान की जाए। इस दौरान सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+