तीन तलाक के मुद्दे पर सरकार के प्रयास का धन्यवाद कर रही है ये मुस्लिम महिला

जेबा का कहना है कि अगर उसका तलाक होने से पहले ये बिल पास हुआ होता तो शायद उसे भी न्याय मिल जाता पर कोई बात नहीं है।

शाहजहांपुर। तीन तलाक पर बिल पास होने के बाद यूपी के शाहजहांपुर मे तीन तलाक से पीड़ित महिला ने खुशी जाहिर की है। इस महीला को उसके पति ने सऊदी अरब से फोन पर तलाक दिया था। महिला की माली हालत ऐसी है कि वो केस नही लड़ सकी। पीड़िता ने मोदी और योगी का धन्यवाद किया है। कहा कि अब मुस्लिम महिलाओं को शौहर तीन तलाक से प्रताड़ित नहीं कर सकते हैं। मोदी और योगी ने मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दे दिया है।

This lady is thankful for government's efforts to Triple Talaq

दरअसल तीन तलाक से पीड़ित महीला जेबा खान ने बताया कि उसकी शादी अलीगढ़ के रहने वाले जियाउद्दीन अहमद से हुई थी। शादी से पहले भी उसके शौहर ने एक शादी कर रखी थी। शादी होने के बाद जब वो ससुराल पहुंची तो उसके शौहर की धीरे-धीरे पोल खुलती रही। उसके बाद जब उसने विरोध किया तो शौहर ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। उसके बाद शौहर जियाउद्दीन अहमद सऊदी अरब चले गए। पीड़िता के मुताबिक 2013 में उसके पास शौहर का फोन आया और उसने कहा कि वो पहली पत्नी के साथ रहेंगे। इसलिए वो उसको तलाक देगा, इस पर जेबा ने काफी मिन्नतें की लेकिन फोन पर ही पति ने तीन तलाक बोल दिया।

This lady is thankful for government's efforts to Triple Talaq

जेबा का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने मुस्लिम महिलाओं के लिए अच्छा काम किया है, वर्ना अभी तक सिर्फ मुस्लिमों के लिए नेताओं ने सिर्फ वादे ही किए थे। तीन तलाक पर बिल पास हुआ है इसलिए वो बेहद खुश हैं। अब कोई भी मुस्लिम महिला तीन तलाक से पीड़ित नहीं होगी। जेबा का कहना है कि अगर उसका तलाक होने से पहले ये बिल पास हुआ होता तो शायद आज हमें भी न्याय मिल जाता पर कोई बात नहीं है। अब हमारी बहन बेटियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+