Up Investors Summit में बोले सीएम आदित्यनाथ- 1045 MoU के जरिए आएगा 4.28 लाख करोड़ रुपये का निवेश

लखनऊ। 'उत्तर प्रदेश के विकास के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मार्गदर्शन करते रहते हैं।' यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यूपी इंवेस्टर्स समिट 2018 के समापन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि 'किसानों, गरीबों, वंचितों को विकास की श्रेणी में लाने के लिए 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश के परंपरागत उद्यम के विकास के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की योजना को लागू किया गया।' सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि 'यूपी इंवेस्टर्स समिट 2018 के दौरान 1045 MoU पर हस्ताक्षर हुए हैं, इन एमओयू के जरिए 4.28 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा।' आदित्यनाथ ने कहा कि '10 देश के प्रतिनिधियों, 6000 से अधिक डेलीगेट्स, 100 से अधिक मीडिया हाउसेस,110 से अधिक कम्पनियों ने विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से यूपी इंवेस्टर्स समिट में प्रतिभाग किया है।'

Up Investors Summit में बोले सीएम आदित्यनाथ- 1045 MoU के जरिए आएगा 4.28 लाख करोड़ रुपये का निवेश

आदित्यनाथ ने कहा कि 'यूपी इंवेस्टर्स समिट 2018 के दौरान 4.28 लाख करोड़ रुपये के निवेश के अतिरिक्त 4 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की इच्छा उद्यमियों ने जताई है। आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सबसे अच्छी जगह है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है।' सीएम ने कहा कि 'भाजपा के विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह चौहान का कल दुर्घटना में निधन हो गया है, जोकि इसी इंवेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने आ रहे थे। यूपी इंवेस्टर्स समिट में उनको श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूं।'

इसी कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि 'पिछले दो दिनों में जो चर्चा यहां हुई और पूरे देश में चर्चा हुई है। उससे यह बात समझ में आई है कि यूपी इंवेस्टर्स समिट के जरिए उत्तर प्रदेश के एजेंडा को बदलने का यह एक बहुत बड़ा प्रयास किया गया हैं।' उन्होंने कहा कि 'जब निवेशक निवेश करता है, निवेशक के पास यह विकल्प है कि निवेश के लिए किस स्थान को चुने। जहां इकानॉमिक एक्टिविटी होती है, वहां रोजगार होता है। उसी रोजगार से शासन के पास ज्यादा पैसा आता है। इसी पैसे से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाता है।'

जेटली ने कहा कि 'पिछले 11 महीने में मुख्यमंत्री ने साबित कर दिया की उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छे ढंग से स्थापित हो सकती है।' उन्होंने कहा कि 'आने वाले पांच-छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में कम से कम 15-20 शहरों का इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़िया किया जा सकता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+